लखनऊ बनेगा आईटी कंपनियों का नया गढ़

आईटी उद्योग से जुड़े एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 'नेशनल एसोसिएशन आफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज' यानी नासकॉम और लखनऊ के संगठन 'एसोसिएशन आफ नॉलेज वर्कर्स' (एकेडब्ल्यू) शनिवार को यहां एक संयुक्त सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसमें इस शहर को आईटी केंद्र बनाए जा सकने की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जयंत कृष्ण ने बताया, "प्रस्तावित सम्मेलन में मुख्य रूप से लखनऊ को नोएडा के बाद राज्य का दूसरा आईटी केंद्र बनाए जाने के लिए रणनीतिक योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।"
कृष्ण 'टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज' की लखनऊ इकाई में मुख्य सलाहकार हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की कंपनियां अगला आईटी केंद्र बनाने के लिए देश के दूसरे दर्जे के शहरों की ओर रुख करने लगे हैं।"
कृष्ण के मुताबिक नई दिल्ली से करीब होने के कारण लखनऊ सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिग यानी बीपीओ उद्योग के लिए देश के दूसरे दर्जे के शहरों में बेहतर विकल्प हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
