मुद्रास्फीति में गिरावट शुरू, 12.40 प्रतिशत हुई (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की कड़ी मौद्रिक नीतियों और सरकार के प्रशासनिक उपायों की वजह से लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति यानी महंगाई की दर में आखिरकार गिरावट शुरू हो गई।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की कड़ी मौद्रिक नीतियों और सरकार के प्रशासनिक उपायों की वजह से लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति यानी महंगाई की दर में आखिरकार गिरावट शुरू हो गई।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार शाम को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 16 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई की वार्षिक दर गिरकर 12.40 प्रतिशत हो गई।

नौ अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान यह 12.63 प्रतिशत थी। इस तरह इसमें 0.23 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

ताजा आंकड़े जारी होने के तुरंत बाद वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "मुद्रास्फीति में सुधार के शुरुआती संकेत आने लगे हैं।"

आंकड़ों के मुताबिक 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान गैर खाद्य वस्तुएं, खनिज, ईंधन, बिजली, स्नेहक और गैर धातु खनिज उत्पादों की कीमतों में गिरावट आई।

खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में हालांकि बेहद मामूली तेजी दर्ज की गई। नौ अगस्त को यह 238.7 के स्तर पर था जो 16 अगस्त को 238.8 के स्तर पर आ गया। खाद्य सूचकांक में वृद्धि मूंग की कीमत में तीन प्रतिशत, अचार और मसालों की कीमतों में दो प्रतिशत और चाय की कीमत एक प्रतिशत बढ़ने की वजह से हुई।

इस अवधि में विनिर्मित उत्पादों के सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की हल्की वृद्धि हुई, परिधान सूचकांक 0.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि खाद्य उत्पादों के सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान मशीनरी और मशीन के कलपुर्जो के सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस वर्ष 21 जून को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान अंतिम सूचकांक 237.7 के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पहले यह 237.1 (अनंतिम) के स्तर पर था।

अंतिम सूचकांक के आधार पर मुद्रास्फीति की वार्षिक दर इस दौरान 11.91 प्रतिशत रही, जो इससे पहले के सप्ताह के दौरान 11.63 (अनंतिम) प्रतिशत थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+