मोदी की विरासत पर शिवराज की सवारी

इसी क्रम में अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 अगस्त से 'जन आशीर्वाद यात्रा' पर निकल रहे हैं। वे जिस रथ पर चलेंगे वह नरेन्द्र मोदी की विरासत है।
पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी ने एक हाई टैक रथ बनवाया। इसमें हाईड्रोलिक मंच है जो पूरी तरह वातानुकूलित और आधुनिक संचार सुविधाओं से युक्त है। इस रथ पर सवार होकर मोदी ने पूरे गुजरात में न केवल तूफानी चुनाव अभियान चलाया था बल्कि चुनाव में जीत भी दर्ज की।
बीते माह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ़ रमन सिंह ने भी मोदी के इस रथ का उपयोग विकास यात्रा के लिए किया। इसी रथ से उन्होंने दंतेवाड़ा से लेकर जशपुर तक का सफर तय किया।
भाजपा को लगता है कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी की जीत के लिए यह रथ भाग्यशाली रहा है। इसी को ध्यान में रखकर पहले रमन सिंह को विकास यात्रा के लिए यही वाहन उपलब्ध कराया गया और अब यही वाहन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने मुहैया कराया है।
इस रथ की चौहान 18 दिन सवारी करेंगे और प्रदेश के 36 जिलों में जनता से रूबरू होंगे। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविन्द मालू ने इस बात की पुष्टि की है कि यह वही रथ है जो नरेन्द्र मोदी और रमन सिंह पूर्व में उपयोग कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
