अब इलाहाबाद बैंक से मिले जाली नोट

Indian Currency
बहराइच, लखनऊ, 28 अगस्त: उत्तरप्रदेश के डुमरियागंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में करोड़ों के जाली नोट मिलने के बाद अब बहराइच स्थित इलाहाबाद बैंक के खजाने से पांच सौ रुपये के 25 नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया है।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक पियूष मोडक ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक की एक टीम ने जेल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के खजाने की छानबीन की तो उसमें पांच सौ रुपये के 25 नकली नोट बरामद हुए थे। नकली नोटों की बरामदगी की बात आरबीआई के अधिकारियों ने पुलिस को उस समय नहीं बताई।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों ने इस संबंध में देहात कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि जाली नोट वाराणसी स्थित शाखा से आए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बैंक के अधिकारियों के लिप्त होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उधर इलाहाबाद बैंक के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

जाली नोट प्रकरण में बैंक शाखा प्रबंधक और एकाउंटेंट निलंबित

उधर उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डुमरियागंज शाखा के जाली नोट कांड में, लापरवाही बरतने के आरोप में एसबीआई के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और एकाउंटेंट को निलंबित कर दिया गया है।

एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक (लखनऊ परिक्षेत्र) जमीर हसन ने गुरुवार को बताया कि डुमरियागंज के शाखा प्रबंधक दशरथ चिरगैया ने जहां नोटों की गिनती में गैर जिम्मेदारी का परिचय दिया, वहीं एकाउंटेंट अशोक कुमार सागर ने खजाने में रखी जानी वाली गड्डियों पर नियमानुसार हस्ताक्षर नहीं किए। बैंक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के निंलबन के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि नकली नोट मामले में गबन करने के आरोप में डुमरियागंज थाना-प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। उधर बस्ती रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के.के. त्रिपाठी सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक आर.पी. चतुर्वेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच कराने की संस्तुति पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह को भेज चुके हैं।

उल्लेखनीय है नकली नोटों के तस्कर आबिद शेख उर्फ पंडित और डुमरियागंज एसबीआई शाखा के कैशियर सुधाकर त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद नकली नोटों का यह मामला सामने आया था। बैंक के खजाने से तीन करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए गये थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+