जम्मू मुठभेड़: बंधकों की मौत की आशंका

सेना के अधिकारियों के मुताबिक मकान से कम से कम तीन शव बरामद किए गए हैं। आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए लोगों में से मकान मालिक की पत्नी को सेना ने पले ही मुक्त करा लिया था, लेकिन फिलहाल चार और बंधकों के बारे में कुछ नहीं पता चल पा रहा है।
गौरतलब हैकि आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बुधवार को चिन्नार इलाके में स्थित इस घर में हुई मुठभेड़ करीब 17 घंटे तक चली। चिन्नौर इलाके में प्रवेश करने से पहले आतंकवादियों ने पहले उस ऑटोचालक की हत्या की, जो उन्हें यहां तक लाया। उसके अलावा एक मोटरसाइकिल सवार और सेना के एक अधिकारी को भी आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा एक दूधवाले को भी आतंकवादियों ने मार गिराया।


Click it and Unblock the Notifications
