सबसे बड़ी साइबर चोरी में भारतीय हैकर पर संदेह
लंदन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अब तक की सबसे बड़ी साइबर चोरी में करीब 80 लाख व्यक्तियों से संबंधित जानकारी चुराकर एक अपराधी गिरोह को बेचने के लिए कथित रूप से एक भारतीय हैकर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इससे करीब 2.8 अरब पाउंड की अवैध रकम पैदा की जा सकती है।

स्काटलैंड के 'संडे हेराल्ड' समाचार पत्र ने रहस्योद्घाटन किया है कि गुरुवार रात को एक अज्ञात भारतीय हैकर ने ब्रिटेन के बेस्ट वेस्टर्न होटल समूह के साइबर सुरक्षा तंत्र को सफलतापूर्वक भेदकर उसके आनलाइन बुकिंग सिस्टम की जानकारी चुरा ली है। उसने इसे एक रूसी माफिया समूह को बेच दिया है।
इस बारे में हालांकि कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है कि हैकर के भारतीय होने के बारे में कैसे पता लगा है। इस बात की भी जानकारी नहीं दी गई है कि होटल समूह ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी है या नहीं।
हैकर ने बेस्ट वेस्टर्न होटल समूह के दुनिया भर में फैले 1312 होटलों में 2007 से ठहरने वाले सभी लोगों के नाम, पते, क्रेडिट, टेलीफोन नंबर और कार्यस्थल के बारे में जानकारी चुरा ली है।
रूसी अपराधी गिरोह इस जानकारी का दुरूपयोग कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे यूरोप में एक नई अपराध लहर का आशंका है। बेस्ट वेस्टर्न बैंक ने अपनी सुरक्षा कमियों को गुरुवार को दुरूस्त कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**