ग्वालियर को कृषि व संगीत विश्व विद्यालय के बाद तानसेन अकादमी की सौगात
ग्वालियर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की वर्तमान सरकार ग्वालियर पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। पिछले दिनों कृषि और संगीत विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की घोषणा के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आधारशिला रखते हुए ग्वालियर में तानसेन संगीत अकादमी स्थापित किए जाने की घोषणा की है।

ग्वालियर में राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय और राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की आधारशिला रखते हुए मुंख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर चम्बल की धरती को डकैतों से मुक्त कराया जा चुका है और अब चंबल की घाटी को शान्ति का टापू बनाने के प्रयास जारी है। पूर्व में गालव ऋषि की तपोभूमि के साथ जो अन्याय हुआ है वह अब नहीं होगा। यहां विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर में तानसेन संगीत अकादमी की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही जबलपुर में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय और प्रदेश में उद्यानिकी विश्वविद्यालय स्थापित करने का सरकार ने निर्णय ले लिया है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए प्रयासरत है और घाटे की खेती को फायदे के धंधे में बदलने का संकल्प लिए हुए है। इस समारोह में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री गोपाल भार्गव, उच्च शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पंचायत मंत्री रूस्तम सिंह, सांसद प्रभात झा, जनसंपर्क एवं संस्कृति सचिव मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।