बुश ने की बम धमाकों की निन्दा

George w bush
वाशिंगटन, 22 अगस्तः अमरीका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को फोन कर कल इस्लामाबाद के पास हुये बम विस्फोटों पर दुख व्यक्त करते हुये पाकिस्तानी लोगों के प्रति अमरीका के पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया है।

व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता गार्डन जॉनड्रो ने आज बताया कि बुश ने गिलानी से कहा कि ये आतंकवादी हमले सिर्फ पाकिस्तान और अमरीका के लिये ही नहीं बल्कि समूची विश्व बिरादरी के लिये चुनौती हैं और उनका देश संकट की इस घड़ी में उनके साथ है।

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने में हर संभव सहायता दिये जाने का भरोसा भी दिलाया।

इस बीच बुश ने इससे पहले मुशर्रफ से भी फोन पर बात करने के बारे में गिलानी को अवगत कराया। बुश ने पूर्व राष्ट्रपति का कुशलक्षेम पूछा और पाकिस्तान को लोकतांत्रिक संक्रमणकाल से बाहर निकालने एवं आतंकवाद से लड़ने में उनकी अहम भूमिका तथा उनके सार्थक प्रयासों के लिये धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि मुशर्रफ ने महाभियोग से बचने के लिये गत सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+