एनएसजी: छूट के बदले शर्त

भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर गुरुवार को आयोजित बैठक में एनएसजी के सदस्य देशों ने भारत को ईंधन और तकनीक निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए शर्त रख दी है। जबकि भारत को पहले से यह उम्मीद थी कि उसे बिना किसी शर्त के छूट मिलेगी।
यही नहीं इससे पहले अमेरिका ने एनएसजी के सदस्य देशों से भारत की परमाणु विश्वसनीयता को देखते हुए असैन्य परमाणु सामग्री के व्यापार की छूट देने का आग्रह किया था।
बैठक में मौजूद भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे विदेश सचिव शिवशंकर मेनन, भारत-अमेरिका समझौते के लिए प्रधानमंत्री के विशेष दूत श्याम सरन और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अनिल काकोदकर ने एनएसजी के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष परमाणु ईंधन और तकनीक के निर्यात के बिना शर्त अनुमति दिए जाने के लिए भारत का पक्ष रखा।
भारत द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण आयरलैंड़, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे जैसे एनएसजी के सदस्य देशों ने छूट का विरोध किया था।


Click it and Unblock the Notifications
