1993 मुंबई धमाकों का आरोपी गिरफ्तार

1993 Mumbai Blast
मुंबई, 22 अगस्त: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वर्ष 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार शाम धर दबोचा।

मुंबई के सह पुलिस आयुक्त (अपराध) राकेश मारिया के मुताबिक पुलिस ने बम धमाकों के आरोपी करीमुल्लाह खान ओसाम खान गिरफ्तार कर‍ लिया है। करीम पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

मारिया के मुताबिक 46 वर्षीय करीमुल्लाह अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम का करीबी लोगों में से एक है और वह पिछले दो साल से नल्ला सोपारा क्षेत्र में रह रहा था।

करीम प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। इसके अलावा करीमुल्लाह पर 1993 में मुंबई में हुए धमाकों के लिए भारतीय समुद्री सीमा पर विस्फोट पहुंचाने की वारदातों में लिप्‍त होने के आरोप भी हैं।

गौरतलब है कि 1993 में मुम्‍बई में सिलसिलेवार धमाकों में 257 लोग मारे गये थे और 713 लोग घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+