जैर्डेन अब भारत में भी पैठ बनाने को तैयार

जैर्डेन की उपाध्यक्ष, ब्रांडिंग संचार और लाइसेंसिंग पैट्रिशिया मैड्वेनो ने कहा कि 24 करोड़ डालर के भारतीय रसोई उपकरण के बाजार में 15-18 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज हो रही है।
हम अगले दो साल में इस खंड में प्रतिनिधित्व हासिल करने पर विचार कर रहे हैं। पैट्रिशिया ने कहा कि कंपनी अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों में दर्ज आस्टर बांड की सफलता को भारत में दोहराना चाहती है।
उन्होंने कहा अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी बाजारों में भाप वाले आयरन, हैंड ब्लेंडर और मिक्सी जैसे उत्पादों के खंड में हमारा प्रमुख स्थान है। हम अपने इस अनुभव को यहां भी दोहराना चाहते हैं।
उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि बिक्री या कारोबार के आकार का लक्ष्य क्या होगा। उन्होंने कहा आकार या बाजार हिस्सेदारी के बारे में बात करना अभी बहुत जल्दी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
