खुले बाजार में होगी गेहूं, चावल की बिक्री

प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा खुले बाजार में गेहूं चावल की बिक्री योजना के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।
बैठक के बाद जारी सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक गेहूं और चावल की मात्रा, बिक्री का समय और स्थान के बारे में फैसला उपभोक्ता मामलेस खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा सचिवों की समिति की सिफारिश के आधार पर ही लिया जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications
