सिमी का साथ दे रही है कांग्रेस: भाजपा

BJP Logo
नई दिल्ली, 22 अगस्त: दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर प्रतिबंध लगाया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस निर्णय को खारिज कर दिया, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध लिया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस आतंकवादी संगठन सिमी के साथ है और उसकी मदद कर रही है।

भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि यह बहुत संगीन मामला है। उन्‍होंने कहा कि यूपीए सरकार किसी न किसी प्रकार सिमी का साथ दे रही है। देश की सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में समझौते की कोई गुंजाइश नहीं होती।

मीडिया से वार्ता के दौरान भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले की जांच की मांग करती है। दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्‍शना चाहिए।

अन्‍य राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, राम विलास पासवान और मुलायम सिंह यादव जैसे यूपीए सरकार के बड़े नेता खुलेआम सिमी के पक्ष में बयान दे रहे हैं। उन्‍होंने चुनाव आयोग से इन सभी राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि सिमी पर देश के कई हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने व उसका ताना बुनने का आरोप है। सिमी पर गत पांच फरवरी को प्रतिबंध लगाया गया था। यह मामला जब दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय पहुंचा तो एक विशेष न्यायाधिकरण ने पांच अगस्त को उस पर से प्रतिबंध हटा लिया था। हालांकि उसी दिन उच्‍चतम न्‍यायालय ने प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला सुना दिया, जिसके बाद से सिमी पर प्रतिबंध जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+