वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं आडवाणी: मलिक

Jammu Violence
श्रीनगर, 22 अगस्त: जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अमरनाथ भूमि विवाद मसले पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं, ताकि वे देश के अगले प्रधानंमत्री बन सकें।

आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में मलिक ने कहा कि आडवाणी अमरनाथ विवाद को सांप्रदायिक रूप देकर सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मलिक कश्मीर की 'स्वतंत्रता' की वकालत करते हैं।

श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित भूमि वापस लिए जाने के मुद्दे पर मलिक ने कहा, "अमरनाथ यात्रा डेढ़ सौ वर्ष से भी ज्यादा अर्से से जारी है। अचानके हमें श्राइन बोर्ड के नाम पर भूमि आवंटित करने की आवश्यकता क्यों दिख रही है?" उन्होंने कहा कि घाटी में मुस्लिम विरासत के साथ छेड़-छाड़ नहीं करनी चाहिए।

जम्मू द्वारा कथित रूप से घाटी में 'आर्थिक नाकेबंदी' के खिलाफ मलिक पांच अगस्त से पांच दिनों तक भूख हड़ताल पर थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट के बाजवूद घाटी में हिंदू तीर्थयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि घाटी में कश्मीरी अपने अधिकार और अपनी पहचान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

कश्मीर मुद्दे पर मलिक ने कहा, "मैं भारत और पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका हूं कि कश्मीरियों का क्रोध शांत नहीं हुआ है, उनमें गुस्सा आज भी छुपा हुआ है और वह ज्वालामुखी की तरह फूट सकता है।"

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों को आखिरकार कश्मीरियों से बातचीत करनी होगी। हमारी आकांक्षाओं का ध्यान रखना ही होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+