भारत को छूट देने के मुद्दे पर एनएसजी की बैठक शुरू
विएना, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत पर लगे प्रतिबंध हटाकर उसे परमाणु व्यापार की अनुमति देने के मुद्दे पर फैसला लेने के लिए परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के 45 सदस्यीय समूह (एनएसजी) की दो दिवसीय बैठक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के मुख्यालय विएना में गुरुवार को शुरू हो गई।

भारत ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी)पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और एनएसजी के मौजूदा नियमों के अनुसार उसे परमाणु व्यापार में साझीदार नहीं बनाया जा सकता है।
लेकिन परमाणु अप्रसार के क्षेत्र में भारत के बेहतर रिकार्ड, वैश्विक निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्धता, मजबूत लोकतंत्र और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण एनएसजी के कई सदस्य भारत से प्रतिबंध हटाने के पक्ष में हैं।
एनएसजी द्वारा भारत पर से प्रतिबंध हटाना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को अमेरिकी कांग्रेस में मंजूरी के लिए पेश करने से पहले ऐसा होना जरूरी है।
लेकिन एनएसजी में सभी निर्णय सर्वसम्मति से ही लिए जाते हैं। अत: भारत पर से प्रतिबंध हटाने के लिए सभी 45 सदस्य देशों की सहमति आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*