मध्यप्रदेश में 60 कांग्रेसी गिरफ्तार
कांग्रेस ने जिला स्तर पर मंत्रियों और मुख्यमंत्री के प्रवास के खिलाफ अभियान चला रखा है। उसी के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्वनियोजित ढंग से मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के प्रयास किये।
कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के इंदौर दौरे का विरोध कर रहे थे। मुख्यमंत्री को काले झण्डे दिखाने के लिए सुबह तड़के ही कांग्रेस कार्यकर्ता हवाईअड्डे की ओर चल पड़े।
ऐरोड्रम थाने के नगर निरीक्षक नवरतन सिंह ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर हवाई अड्डे की तरफ जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने उन्हें उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इन सभी कार्यकर्ताओं को जिला जेल भेज दिया गया है। सभी पर धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें