त्रिपुरा में वाममोर्चे के हड़ताल की वजह से जनजीवन प्रभावित
अगरतला, 20 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ वाममोर्चे की ओर से भारत- अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग समझौते और बढ़ती कीमतों समेत अन्य मसलों के विरोध में बुधवार को की गई आम हड़ताल के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

राज्य के ज्यादातर बाजार, दुकाने और व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय, शैक्षिक संस्थान बंद हैं। रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।
त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के बीच बस सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। सरकारी विमानन सेवा एलायंस एयर तथा अन्य विमानन सेवाओं ने अगरतला-कोलकाता-गुवाहाटी-सिल्चर मार्गो पर अपनी उड़ाने या तो रद्द कर दी हैं या उनके कार्यक्रम में बदलाव किया है।
त्रिपुरा विश्वविद्यालय समेत विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की बुधवार की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। पुलिस प्रवक्ता मायाजोए रूपिनी ने बताया कि हड़ताल शांतिपूर्ण है।
हड़ताल का आह्वान वामपंथी ट्रेड यूनियनों के नेशनल प्लेटफार्म ऑफ मास आर्गेनाइजेशन (एनपीएमओ) ने किया है।
परमाणु करार पर केंद्र सरकार के फैसले पर टिप्पणी करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने कहा कि बुधवार की हड़ताल सरकार के बाद खिलाफ विशाल आंदोलन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*