जार्जिया संघर्ष के पीड़ितों के लिए संयुक्त राष्ट्र ने सहायता की अपील की
न्यूयार्क, 19 अगस्त (आईएएनएस)। जार्जिया में हुए संघर्ष के पीड़ितों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से 5.86 करोड़ डालर की राशि मुहैया कराने को कहा है।
न्यूयार्क, 19 अगस्त (आईएएनएस)। जार्जिया में हुए संघर्ष के पीड़ितों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से 5.86 करोड़ डालर की राशि मुहैया कराने को कहा है।
संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्य संयोजन कार्यालय के मुताबिक इस धन से करीब एक लाख 30 हजार लोगों की जरूरतों को अगले छह माह तक पूरा किया जाएगा।
मानवीय मामलों और आपातकालीन सहायता संयोजन के सहायक महासचिव कैथरिन बर्ग ने कहा, "जार्जिया के लोगों की जरूरतों को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सहायता करेगी।"
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पहले ही 2.3 करोड़ डालर की सहायता कर चुका है जिससे संयुक्त राष्ट्र के नौ एजेंसियों और 16 गैर सरकारी संगठनों को सहायता दी जाएगी।
पीड़ितों की सबसे बड़ी जरूरत भोजन, स्वास्थ्य और पोषण के अलावा सुरक्षा, रहने की व्यस्था और गैर-भोज्य पदार्थो की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*