झारखंड में नक्सलियों ने पेट्रोल पंप फूंका (लीड-1)
पलामू, 19 अगस्त (आइएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर में सोमवार देर रात नक्सलियों ने तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह के भतीजे राजन सिंह के पेट्रोल पंप को आग लगा दी और वहां खड़े चार वाहन भी फूंक डाले। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माले) के लगभग सौ सदस्यों ने छतरपुर-हरिहरगंज मार्ग पर 'शारदा ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप' पर धावा बोल कर उसको आग लगा दी। इससे ईंधन भरने वाली मशीने भी क्षतिग्रस्त हो गईं। नक्सलियों ने मौके पर खड़े चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।
इसके बाद नक्सलियों ने राजन सिंह की क्रेशर मशीन और एक भवन को भी आग लगा दी। छतरपुर अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीप कदंब ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की प्राथमिकी छतरपुर थाने में दर्ज कर ली गई है और नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*