उत्तर में भारी वर्षा, यमुना ऊफान पर

By Staff
Google Oneindia News

Yamuna
नई दिल्ली, 18 अगस्तः उत्तर भारत में भारी बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। यमुना इन दिनों ऊफान पर है। इसकी वजह से उसके किनारे बसी बस्तियों में रहने वालों लोगों पर संकट मंडराने लगा है।

यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर
दिल्ली प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी खतरे के निशान से लगभग 3.4 फुट ऊपर बह रही है। यमुना के किनारों पर रहने वालों को सावधान कर दिया गया है। यमुना किनारों पर स्थित झुग्गियों में लगभग 100 लोग फंस गए हैं। बड़े पैमाने पर राहत कार्य चल रहा है और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

बड़ी संख्या में लोग फंसे
रविवार को कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि आने वाले दिनों में स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी रहेगा। जल स्तर बढ़ने से उस्मानपुर, आईटीओ और शास्त्री नगर में यमुना के किनारों पर स्थित झुग्गियों में रहने वाले कई लोग फंस गए हैं। इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

हिमाचल-हरियाणा ने पानी छोड़ा
उल्लेखनीय है कि ऊपरी हिस्सों में बने बांधों के कारण यमुना छह साल में पहली बार पूरे साल लगभग सूखी रही, लेकिन पिछले हफ्ते हुई जोरदार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश ने एक लाख और हरियाणा ने लगभग एक लाख 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। यही वजह है कि दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X