बिरंची दास हत्याकांड मे आरोप पत्र दाखिल
भुवनेश्वर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा पुलिस ने बिरंची दास हत्याकांड मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
भुवनेश्वर के बाडागडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी पी. के. पटनायक ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजा आचार्य और अख्या बेहेरा के खिलाफ उप मंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
मैराथन धावक बुधिया सिंह के कोच बिरंची की गत13 अप्रैल को भुवनेश्वर के जूडो सेंटर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
राजा के खिलाफ पहले से ही तीस से अधिक आपराधिक मामले चल रहे हैं। उसने मई में गोवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। वहीं बेहेरा ने 22 अप्रैल को भोपाल में आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस के अनुसार राजा एक स्थानीय अभिनेत्री लेसली त्रिपाठी को शादी करने के लिए तंग कर रहा था। बिरंची और त्रिपाठी एक दूसरे को जानते थे और इस मसले में बिरंची मध्यस्थता कर रहा था, जो राजा को पंसद नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*