मानिकराव ठाकरे बने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मानिकराव ठाकरे को कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ठाकरे राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही कृपा शंकर सिंह को मुंबई इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सांसद और पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष गुरुदास कामत को पार्टी के राज्य चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शुमार ठाकरे विदर्भ के यवतमाल जिले से आते हैं। इससे पूर्व वे कई महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। कांग्रेस तीन मुख्यमंत्रियों शरद पवार, विलासराव देशमुख और सुशील कुमार शिंदे की कैबिनेट में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।