दुबई में जाली भारतीय मुद्रा गिरोह का भंडाफोड़
दुबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दुबई पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में दो भारतीय, एक ईरानी और एक पाकिस्तानी है।
दुबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दुबई पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में दो भारतीय, एक ईरानी और एक पाकिस्तानी है।
पुलिस ने पांच अगस्त को चार सदस्यीय इस गिरोह को पकड़ा और 20 लाख रुपए की जाली भारतीय मुद्रा भी बरामद की।
पुलिस ने इस गैंग को योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा। पुलिस के एक अधिकारी ने पहचान छिपाकर इस गिरोह के एक सदस्य से संपर्क साधा और दस लाख भारतीय मुद्रा के बदले में 60,000 दिरहम में सौदा पक्का किया।
जब इस गिरोह का सरकगना राज बंकिल्ला 11 लाख रुपए के साथ आया तो पुलिस ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया और रुपए भी बरामद कर लिए।
इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदसयों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के अन्य सदस्य भारतीय नागरिक जया चंद्रन, ईरानी नागरिक हुसैन अली हबीब और पाकिस्तानी नागरिक जोल खान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।