क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, सैकड़ों लोग फंसे (लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से हो रही जोरदार बारिश के कारण नई दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसकी वजह से यमुना के किनारों पर स्थित झुग्गियों में लगभग 100 लोग फंस गए हैं, जबकि कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

प्रशासन ने रविवार को कई जगहों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया, जबकि कई अन्य जगहों पर यह काम जारी है।

दिल्ली के मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आईएएनएस को बताया, "यमुना नदी खतरे के निशान से लगभग 3.4 फुट ऊपर बह रही है। हमने यमुना के किनारों पर रहने वालों को सावधान कर दिया है। रविवार को कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि आने वाले दिनों में स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी रहेगा।"

दिल्ली में यमुना में खतरे का निशान 204.8 मीटर है। ऊपरी हिस्सों में बने बांधों के कारण यमुना छह साल में पहली बार पूरे साल लगभग सूखी रही, लेकिन पिछले हफ्ते हुई जोरदार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पिछले तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश ने एक लाख और हरियाणा ने लगभग एक लाख 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। यही वजह है कि दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है।

मेहता ने बताया कि जल स्तर बढ़ने से उस्मानपुर, आईटीओ और शास्त्री नगर में यमुना के किनारों पर स्थित झुग्गियों में रहने वाले कई लोग फंस गए हैं। इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X