बीजिंग ओलंपिक : फेल्प्स की कामयाबी आंकड़ों में
बीजिंग, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ओलंपिक के किसी एक संस्करण में आठ स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकार्ड कायम करने वाले अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स की दास्तां।
नाम : माइकल फेल्प्स
देश : अमेरिका
उम्र : 23 वर्ष (जन्मदिन 30 जून 1985)
जन्मस्थान : बाल्टिमोर, अमेरिका
2008 ओलंपिक परिणाम :
आठ स्वर्ण पदक :
400 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बटरफ्लाई, 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 100 मीटर बटरफ्लाई, 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक।
करियर की उपलब्धियां :
2007 विश्व चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक।
2005 विश्व चैपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक।
2003 विश्व चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक।
2001 विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक।
ओलंपिक की उपलब्धियां :
2004 एथेंस ओलंपिक की 200 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बटरफ्लाई, 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 100 मीटर बटरफ्लाई, 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धाओं में छह स्वर्ण पदक।
टिप्पणी :
फेल्प्स दुनिया के सबसे सफल ओलंपिक खिलाड़ी हैं। उनके नाम 14 स्वर्ण पदक दर्ज हैं।
फेल्प्स ने अमेरिका के मार्क स्पिट्ज के एक ओलंपिक में सबसे अधिक सात स्वर्ण पदक जीतने के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।
फेल्प्स की बहन व्हीटनी 2005 की विश्व चैंपियनशिप में खेलने वाली अमेरिकी टीम की सदस्य थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**