मेक्सिको में ड्रग गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
मेक्सिको सिटी, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में लोस जेटास नामक एक खतरनाक ड्रग गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इन लोगों को शहर के दक्षिणी हिस्से से गुरुवार की रात पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा। दरअसल, लोस जेटास गल्फ ड्रग शाखा का एक शस्त्र संगठन है। ईएफई न्यूज एजेंसी ने संघीय अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।
गिरफ्तार होने वालों में एक की पहचान अलफ्रेडो रैंगेल बेंडिया के रूप में की गई है जो लोस जेटास के पमुख हेरीबेटरे का नौकर है।
लोस जेटास मेक्सिकन सेना के भगोड़ों द्वारा बनाया गया अपराधी समूह है। इन्होंने गल्फ गिरोह के रूप में खुद को एकजुट कर लिया था। हाल के महीनों में इन्होंने सिनालोआ गिरोह से अलग हुए बेल्ट्रैन लिएवा बंधु के साथ हाथ मिला लिया है।
उल्लेखनीय है कि मेक्सिको में गल्फ और सिनालोआ दो मुख्य ड्रग गिरोह हैं, जो देश के कई हिस्सों में एक दूसरे से मोर्चा लेते रहते हैं। अमेरिका को जाने वाले ड्रग शिपिंग रास्ते पर तो ये एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।