वाल-मार्ट के सहारे अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
वाशिंगटन, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम गिरने से वाल-मार्ट जैसे खुदरा स्टोरों को होने वाले लाभ के कारण शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी रही।
स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक 5.27 अंक ( 0.4 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 1,298 पर पहुंच गया। डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक में 43.97 अंक ( 0.4 फीसदी) की वृद्धि हुई और 11,659.9 के स्तर पर पहुंच गया। नैस्डैक मिश्रित सूचकांक में गिरावट देखी गई। यह 1.15 अंक गिरकर 2,452.52 पर बंद हुआ।
अमेरिकी डालर भी यूरो के मुकाबले पिछले साढ़े पांच महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर रहा। गुरुवार को 67.55 यूरो सेंट के मुकाबले यह शुक्रवार को 68.08 यूरो सेंट पर पहुंच गया। डालर की कीमत में जापानी येन के मुकाबले भी वृद्धि हुई। गुरुवार को 109.78 जापानी येन के मुकाबले डालर शुक्रवार को 110.53 येन पर पहुंच गया। सोना 814.50 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*