जार्जिया का संयुक्त राष्ट्र से मध्यस्थता का आग्रह
न्यूयार्क, 15 अगस्त (आईएएनएस)। जार्जिया ने गुरुवार को कहा है कि रूस के साथ उसके संघर्ष को समाप्त करने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) की छह सूत्रीय योजना पर वार्ता संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में होनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जार्जिया के राजदूत इर्कली अलसानिया ने कहा कि ईयू की योजना के कुछ बिंदुओं को खासकर जार्जिया की क्षेत्रीय अखंडता से संबंधित मुद्दे को स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जब इस सप्ताह मास्को में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने योजना पेश की तो रूस ने जार्जिया की संप्रभुता स्वीकार की लेकिन उसकी क्षेत्रीय अखंडता को ठुकरा दिया।
अलसानिया ने रूस से पूर्ण और प्रभावी युद्धविराम की मांग करते हुए कहा कि जार्जिया पहले से ही इसका पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस को जार्जिया के क्षेत्रों पर अपना कब्जा तुरंत समाप्त करना चाहिए और दक्षिण ओस्सेतिया तथा अब्खाजिया का अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी के तहत विसैन्यीकरण किया जाना चाहिए।
उन्होंेने कहा कि वे इन सभी मामलों पर संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण में चर्चा करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।