इराक-संयुक्त राष्ट्र पुनर्निर्माण और विकास योजना पर सहमत
न्यूयार्क, 14 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र और इराक ने पुनर्निर्माण, विकास और मानवीय सहायता के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, इसे तीन वर्ष के भीतर लागू किया जाना है।
बुधवार को हुए इस समझौते के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की संस्थाएं इराक के आर्थिक और सामाजिक विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता देंगी। संयुक्त राष्ट्र इराक में सामाजिक सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायता कर रहा है।
युद्ध के बाद इराक के पुनर्निर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को इराक के लिए अंतर्राष्ट्रीय समझौते के नाम से जाना जाता है।
इससे इराक में निजी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी और वे अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा बेहतर प्रबंधन में सक्षम हो सकेगा।
इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक डेविड शेयरर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की उपस्थिति से इराक में स्थिरता बढ़ेगी और उपलब्ध संभावनाओं का बेहतर लाभ उठाया जा सकता है।
इराक के योजना और विकास सहयोग मंत्री अली बाबाब ने कहा कि यह समझौता इराक की पुनर्निर्माण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण कदम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।