ब्रिटेन में राजनीतिक शरण चाहते हैं शिनवात्रा

बैंकाक, 11 अगस्तः देश में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेना चाहते हैं।
थाईलैंड के न्ययालयों पर भरोसा न जताते हुए शिनवात्रा ने कहा कि वे ब्रिटेन में इस कारण राजनीतिक शरण लेना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें थाइलैंड के न्यायालयों से उम्मीद नहीं है। शिनवात्रा ने कहा कि कई बार उनकी हत्या का प्रयास भी किया जा चुका है।
शिनवात्रा ने लंदन में इस बारे में सोमवार को यह बयान उस समय जारी किया, जब उन्हें और उनकी पत्नी पूजामान को बैंकाक लौटना था। शिनवात्रा को भ्रष्टाचार के एक मामले में उपस्थित होने के लिए सोमवार को बैंकाक पहुंचना था।
थाईलैंड के टेलीविजन स्टेशनों में सोमवार को शिनवात्रा का बयान पढ़ा गया। शिनवात्रा ने कहा कि 19 सितंबर 2006 को सेना द्वरा तख्तापलट के बाद उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। गौरतलब है कि शिनवात्रा जब न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने गए थे, उसी समय सेना ने तख्तापलट कर दिया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बीजिंग से रविवार को शिनवात्रा और उनकी पत्नी का बैंकाक पहुंचने का कार्यक्रम था। वे दोनों ओलंपिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को बीजिंग गए थे।


Click it and Unblock the Notifications