पाक में घूमने आए भारतीयों पर कड़ी नज़र

संघीय आंतरिक मंत्रालय ने सभी चार प्रांतों के गृह मंत्रालयों को निर्देश दिये हैं कि घूमने के वीजा (विजिट वीजा) पर पाकिस्तान आए भारतीयों पर कड़ी नजर रखी जाए।
सूत्रों ने डेली टाइम्स अखबार को बताया कि मंत्रालय ने पत्र में यह निर्देश गृह मंत्रालयों को भेजे हैं। इस पत्र में सीमा से सटे क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए विशेष रूप से कहा गया है।
सीमा से सटे क्षेत्रों में रूके भारतीयों के संबंध में रिपोर्ट जमा करने के लिए भी अधिकारियों से कहा गया है। पत्र में प्रशासन से वीजा विस्तार पर रोक लगाने के लिए भी कहा गया है।


Click it and Unblock the Notifications