अमेरिका ने दी रूस को चेतावनी

अमेरिकी उप राष्ट्रपति डिक चेनी की प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। बीजिंग में प्राप्त हुए वक्तव्य के अनुसार चेनी ने कल दोपहर जार्जिया के राष्ट्रपति मिखेल साकाशाविली से फोन पर चर्चा के दौरान यह बात कही।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए बीजिंग आए हुए हैं।
चेनी की प्रवक्ता ली अन्ने मेकब्राइड ने कहा अमेरिकी उप राष्ट्रपति जार्जिया के राष्ट्रपति साकाशविली की सरकार के संयम संघर्ष विराम के प्रस्ताव और देश के विवादास्पद साउथ ओसेटीयन क्षेत्र में जार्जिया के बल को शामिल न करने की सराहना करते हैं।
मेकब्राइड ने कहा उप राष्ट्रपति चेनी ने राष्ट्रपति साकाशविली से कहा कि रूस के हमलों का जवाब दिया जाएगा। रूस द्वारा हमले जारी रखे जाने पर अमेरिका के साथ तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ उसके संबंधों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications