ऑनट्रैक करेगी अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

Joining hands for business

कोलकाता, 11 अगस्त: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं में कार्यरत कम्‍पनी 'ऑनट्रैक सिस्टम्स लिमिटेड' जल्‍द ही अमेरिकी आईटी कंपनी 'आईक्यू टेक्नोलॉजीज एलसीसी' और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी 'फास्ट इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड' का अधिग्रहण करेगी। ऑनट्रैक ने अधिग्रहण की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।

ऑनट्रैक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. हरि के मुताबिक दोनों कंपनियों के संयोजन से उनकी कम्‍पनी वैश्विक स्तर पर अपने प्रबंधन को मजबूत बनायेगी। इससे उत्तरी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप और भारत जैसे घरेलू और विदेशी बाजारों में ऑनट्रैक की सेवाओं का विस्‍तार होगा।

हरि के मुताबिक इस अधिग्रहण से कम्‍पनी के ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा। देश-विदेश में मौजूद ग्राहकों को मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं का विस्तार होगा और उनमें बेहतरी आएगी।

उन्‍होंने बताया कि अभी तक ऑनट्रैक को 75 प्रतिशत आमदनी यूरोपीय देशों से होती है और शेष आमदनी भारत, मध्य-पूर्व और आस्ट्रेलिया से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+