गेपरनाथ में 135 लोग फंसे, एक की मौत

प्रशासन का कहना है कि सीढ़ियों के धंसने से इस स्थल में लगभग 135 लोग फंसे हुए हैं जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है. इसमें सेना की भी मदद ली जा रही है. फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य की तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
जिला प्रशासन सेना तथा आरएसी की मदद से फंसे लोगों को निकालने की आरंभिक तैयारियों में जुटा है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सड़क से करीब 300 से अधिक फीट नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए रावतभाटा से विशेष क्रेन मांगवायी गई है।
क्रेन की मदद से नीचे फंसे लोगों को उपर लाया जाएगा। बचाव कार्य के लिए सेना के दो हेलीकाप्टर कोटा में तैयार है। फंसे लोगों में 35 बच्चे और 30 महिलाएं भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications