कश्मीर में प्रदर्शन, 80 घायल

Kashmir Violence
श्रीनगर, 11 अगस्तः कश्मीर घाटी के विभिन्न स्थानों पर आज मुजफ्फराबाद मार्च में शामिल होने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया जिसमें लगभग 80 लोग घायल हो गए।

मुजफ्फराबाद मार्च का आह्वान हुर्रियत कांफ्रेंस (एचसी) के दोनो धडों ने किया था। विभिन्न इलाकों में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी जब पारमिपोरा फल मंडी की तरफ बढ़ रहे थे तो उन्हें सुरक्षा बलों और पुलिस की एक टुकड़ी ने रोक लिया।

जब प्रदर्शनकारियों ने तितर-बितर होने से इन्कार किया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इससे प्रदर्शनकारी उग्र हो गये और सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

सुरक्षा बलों ने हवा में गोली चलाये जाने के बाद लगभग आधे घंटे तक आंसू गैस के गोल छोड़े गये लेकिन इसका प्रदर्शनकारियों पर कोई प्रभाव नहीं पडा और उन्होंने पथराव जारी रखा।

कश्मीर फ्रूट ग्रोवर्स एसोसिएशन (केएफजीए) ने कहा कि वे अपने फलों के ट्रकों को आर्थिक नाकेबंदी और जम्मू में कश्मीरी ट्रक चालकों पर हुए हमलों के खिलाफ झेलम घाटी मार्ग से आजाद कश्मीर ले जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+