बिहार में सड़क बनवाएगा जापानी बैंक

वो ऐसे कि जापान का एक बैंक अब बिहार के बौद्ध पर्यटन क्षेत्र में सड़क निर्माण करायेगा। चार लेन वाली 481.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 'जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन' (जेबीआईसी) पे धन मुहैया कराने की सहमति प्रदान कर दी है।
सड़क निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आर. के. सिंह के मुताबिक राज्य में बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन क्षेत्रों में चार लेन वाली सड़क के निर्माण के लिए जेबीआईसी धन मुहैया कराएगा।
जेबीआईसी ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए 16 अरब रुपये मुहैया कराएगा। इस परियोजना के अंतर्गत बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-नालंदा-राजगीर-हिसुआ-गया-बोधगया सड़क का निर्माण दोबारा किया जाएगा।
बिहार सरकार प्रस्तावित सड़कों के लिए परियोजना की रुपरेखा इस वर्ष अक्टूबर तक बैंक को सौंप देगी। जेबीआईसी द्वारा इस परियोजना की पड़ताल किए जाने के बाद अगले वर्ष अप्रैल तक सड़क निर्माण से संबंधित प्रस्तावित परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications