अलग टर्मिनल पर उतरेंगे सस्ते विमान

उनका संचालन भी एयरपोर्ट के एक अलग भाग से हो सकेगा। यही नहीं एयरलाइंस के बढ़ते घाटे में भी कमी आने की संभावना रहेगी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार इस समय लो कॉस्ट एयरलाइंस के विमानों को भी एयरपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए उतनी ही कीमत देनी पड़ती है जितनी अन्य एयरलाइंस को। नया टमिर्नल बन जाने के बाद लो कॉस्ट एयरलाइंस कम में अपने विमानों को यहां उतार सकेंगी। उस टमिर्नल में एरोब्रिज की सुविधा नहीं होगी।
दिल्ली एयरपोर्ट की इस व्यवस्था से एयरलाइंस कम्पनियों को राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि एटीएफ की कीमतों में वृद्धि के कारण एयरलाइंस कंपनियां इन दिनों मंदी के दौर से गुजर रही हैं। सस्ती एयरलाइंस कंपनियों की हालत तो और खराब है।


Click it and Unblock the Notifications