क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महात्मा गांधी सम्मान सेवा भारती को और शरद सम्मान आलोक मेहता को

By Staff
Google Oneindia News

भोपाल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान से सेवा भारती और शरद जोशी सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता को सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा प्रदेश के जनसंपर्क एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय सम्मानों का ब्यौरा देते हुए की।

महात्मा गांधी के विचारों और आदर्श के अनुरूप कार्य करने वाली संस्था को दिए जाने वाले राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान से सेवा भारती को सम्मानित किया जाएगा। कबीर सम्मान डोगरी भाषा की कवयित्री पद्मा सचदेव, मैथिली शरण गुप्त सम्मान डॉ. शत्रुघन प्रसाद, कालीदास सम्मान रूपंकर कलाओं के क्षेत्र में सतीश गुजराल, संगीत के क्षेत्र में बलवंत राय भट्ट, शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में सी़ वी़ चंद्रशेखर, देवी अहिल्या बाई सम्मान लेखिका शांति जैन, शरद जोशी सम्मान पत्रकार आलोक मेहता को दिया जाएगा।

संस्कृति मंत्री ने राज्यस्तरीय सम्मानों की भी घोषणा की। वर्ष 2007-08 का साहित्य के क्षेत्र का शिखर सम्मान आनंद कुमार पयासी, रूपंकर कलाओं का शिखर सम्मान चित्रकार लक्ष्मी नारायण भावसार और पदर्शनकारी कलाओं का शिखर सम्मान वायलिन वादक वसंत शेवलीकर को दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X