शीर्ष पाकिस्तानी कलाकार का दिल्ली में प्रदर्शनी
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के जाने माने कलाकार जमील नक्श, जिन्हें पाक का एम. एफ. हुसैन कहा जा सकता है, अगले महीने की 15 तारीख को राजधानी मे प्रदर्शनी लगाएंगे।
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के जाने माने कलाकार जमील नक्श, जिन्हें पाक का एम. एफ. हुसैन कहा जा सकता है, अगले महीने की 15 तारीख को राजधानी मे प्रदर्शनी लगाएंगे।
भारत में जन्मे नक्श पाकिस्तान के अग्रणी कलाकार हैं। लंदन में वैराग्य जीवन जी रहे नक्श अपनी 40 कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाएंगे।
ईमेल के माध्यम से आईएएनएस से बातचीत में नक्श ने कहा, "मैं हमेशा शांति निकेतन में होने का सपना देखता हूं।"
सन 1938 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के किराना गांव में जन्मे नक्श बाल उम्र में थे तभी भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए। लेकिन यमुना नदी के किनारे बसे किराना गांव की बचपन की यादें नक्श के दिमाग से कभी गायब नहीं हुई। उनकी ये यादें उनकी कलाकृतियों में सहज झलकती हैं।
नक्श का कहना है कि उन्हें कभी मौका नहीं मिला कि वे किराना स्थित अपने घर जाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गांव पर गर्व है। नक्श ने कहा कि उन्होंने आधुनिक कला की बारीकी सीखी है।
नक्श ने कहा कि उन्हें अपनी सभ्यता और संस्कृति पर गर्व है। उन्होंने कहा, "हमें अपनी सदियों पुरानी संस्कृति और सभ्यता पर गर्व करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।