जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सिन्हा ने पीडीपी को देशविरोधी बताया
चंडीगढ़, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिन्हा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 'राष्ट्रविरोधी' करार देते हुए उस पर राज्य की जनता को साम्प्रदायिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया है।

अमरनाथ भूमि विवाद पर आयोजित एक सम्मेलन में सिन्हा ने कहा कि श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित की गई जमीन को लेकर गहराए ताजा विवाद में उनकी कोई भूमिका नहीं है। ज्ञात हो कि सिन्हा मई महीने में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे।
उन्होंने कहा, "2005 में श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जमीन आवंटन के संबंध में आग्रह किया था। मंत्रियों के दबाव में कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी।"
सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आज जो हो रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और साथ ही एक राष्ट्रीय त्रासदी भी।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जमीन आवंटन कोई अस्वाभाविक या अनोखी बात नहीं है। कई मौकों पर कई कारणों से संगठनों को जमीन आवंटित की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।