जार्जिया में 12 रूसी सैनिकों की मौत
कीव, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण ओस्सेतिया में जार्जिया के साथ संघर्ष में 12 रूसी सैनिकों की मौत हुई है और 15 घायल हुए हैं। एक रूसी सैनिक अधिकारी ने 'इंटरफैक्स' समाचार एजेंसी को यह सूचना दी है।
ये सैनिक ओस्सेतिया में शांति कायम करने वाली रूसी इकाई के सदस्य थे।
रूसी सेनाओं और जार्जिया की सेनाओं के बीच गुरुवार से दक्षिण ओस्सेतिया में सैनिक संघर्ष जारी है। रूस का दावा जार्जिया की घोषणा के विपरीत है कि वे ताकिनवाली शहर की ओर आगे बढ़ने के क्रम में रूसी शांतिरक्षकों पर हमला नहीं कर रहे हैं।
इसके पहले शुक्रवार को जार्जिया के अधिकारियों ने दावा किया था उनका ताकिनवाली पर पूर्ण नियंत्रण है। ताकिनवाली ओस्सेतिया की अनाधिकारिक राजधनी है।
जार्जिया के प्रांत ओस्सेतिया में पहले संघर्ष भड़कने के बाद रूस ने वहां 2500 शांति सैनिक तैनात किए हैं। जार्जिया इस प्रांत को अपने क्षेत्र में होने का दावा करता है।
रूस और जार्जिया के बीच शुक्रवार से सैनिक संघर्ष भड़क उठा है। दोनों देशों ने टैंक, बख्तरबंद वाहन औ तोपखाने से दिन भर संघर्ष किया।
पिछले हफ्ते से शुरू हुए संघर्ष में करीब 1400 नागरिकों की मौत हो चुकी है। इस संघर्ष में गुरुवार सुबह से काफी तेजी आ गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।