क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

ओस्सेतिया संघर्ष रूस-जार्जिया युद्ध में बदला (लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

मास्को, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी ओस्सेतिया को लेकर जार्जिया और रूस के बीच संघर्ष शनिवार को काकेसस इलाके में भी फैल गया और दोनों पक्षों ने क्षेत्र में और सैनिकों को तैनाती शुरू कर दी है।

मास्को, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी ओस्सेतिया को लेकर जार्जिया और रूस के बीच संघर्ष शनिवार को काकेसस इलाके में भी फैल गया और दोनों पक्षों ने क्षेत्र में और सैनिकों को तैनाती शुरू कर दी है।

इस बीच जार्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली ने देश में सैनिक शासन लागू कर दिया है।

उधर, दक्षिणी ओस्सेतिया के शहर तस्किनवाली में रात भर संघर्ष चलता रहा। टैंकों और तोपों की गोलाबारी की आवाज शनिवार सुबह तक सुनाई दे रही थी।

जार्जियाई टेलीविजन ने रॉकेटों और तोपों से भारी गोलाबारी किए जाने के चित्र प्रसारित किए हैं। गोलाबारी में भारी संख्या में नागरिकों के मारे जाने का समाचार है। जार्जिया ने जहां केवल 24 नागरिकों की मौत और 100 लोगों के घायल होना स्वीकार कियाा है वहीं दक्षिण ओस्सेतिया के नेता एडवर्ड कोक्वाइटी ने 1400 नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है।

रूस को संघर्ष के शुरूआती दौर में नुकसान उठाना पड़ा और उसके 12 शांति सैनिक मारे गए 22गंभीर रूप से घायल हो गए। जार्जिया को हुए सैनिक नुकसान का पता नहीं चल पाया है।

तस्किनवाली पर नियंत्रण को लेकर परस्पर विरोधी दावे शनिवार को भी जारी रहे। जार्जियाई अधिकारियों ने जहां शहर पर अपने पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, वहीं दूसरी ओर रूस का दावा है कि शहर में संघर्ष शुरू होने से पहले उसके 2500 सैनिक मजबूत स्थिति में थे और उन्होंेने शहर पर अपना नियंत्रण स्थापित रखा है।

जार्जियाई गोलाबारी के बीच रात भर शरणार्थी रूस की सीमा की ओर पलायन करते रहे। शुक्रवार को जार्जियाई सेनाओं ने नागरिकों को बाहर निकलने के लिए तीन घंटे का संघर्ष विराम किया था।

जार्जिया ने रूस के पांच और रूस ने जार्जिया के दो विमानों को मार गिराने का दावा किया है। लेकिन स्वतंत्र सूत्रों से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। रूस और जार्जिया ने शनिवार से हवाई यातायात बंद करने की घोषणा की है। रूस ने ओस्सेतिया में टैंकों की दो टकड़ियां भेजी हैं।

'इंटरफैक्स' समाचार एजेंसी के अनुसार रूसी सेना के प्रवक्ता इगोर कोंशेन्कोव ने कहा कि रूस ओस्सेतिया में शांति बहाली की तैयारी कर रहा है।

एजेंसी के अनुसार इगोर ने कहा,"जार्जिया के किसी भी विरोधी हमले को रूसी विमानों और तोपों की मदद से दबा दिया जाएगा।"

उन्होंेने कहा कि कमांडो इकाई 'स्पेटसांज' के जवान कुछ ही घंटे में ओस्सेतिया पहुंच जाएंगे।

जार्जिया ने भी अपने सैनिकों को जुटाना शुरू कर दिया है। इराक में तैनात जार्जिया के सैनिकों में से करीब 1000 को वापस बुलाने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता प्रगति पर है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस मसले पर रूस और अमेरिका के परस्पर विरोधी रुख की वजह से यहां संघर्षविराम के प्रयास प्रभावित हुए हैं।

अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस ने शुक्रवार को कहा कि रूस को दक्षिणी ओस्सेतिया को समर्थन बंद करने के साथ ही जार्जिया सीमा क्षेत्र से अपनी सभी सेनाएं वापस बुलानी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत विताली चुरकिन ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि रूसी सेनाएं पूर्ण रूप से वैध शांति अभियान पर हैं। रूस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति स्थापित करना है।

ओस्सेतिया मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की बैठक शुक्रवार के बाद दूसरी बार स्थगित की गई थी। सु़रक्षा परिषद शनिवार को ही इस मामले पर एक अन्य आपात बैठक आयोजित करने की योजना बना रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X