सपा के बगैर उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं : अमर सिंह
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने कहा है कि उत्तरप्रदेश की राजनीति में सपा के बगैर कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने कहा है कि उत्तरप्रदेश की राजनीति में सपा के बगैर कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।
सिंह ने निजी टेलीविजन चैनल एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "हम केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को बाहर से या फिर उसमें शामिल होकर समर्थन करें, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व को हमें स्वीकारना ही होगा। साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रशासनिक नेतृत्व को भी हमें स्वीकार करना होगा।"
उन्होंने कहा, "लेकिन साथ ही यह सच्चाई भी है कि उत्तरप्रदेश में हमारी पार्टी के बगैर कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।"
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन करने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, "मै इसके लिए बहुत इच्छुक नहीं हूं और न ही मरा जा रहा हूं। लेकिन मै इसके खिलाफ भी नहीं हूं। कांग्रेस की राज्य इकाई इसके लिए ज्यादा इच्छुक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*