जम्मू में कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शन, दस घायल
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जोरियान में तहसीलदार के कार्यालय में आग लगाने पर उतारु प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पडीं। प्रदर्शनकारी अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि लौटाने की मांग कर रहे हैं।
शहर में सेना की तैनाती के बावजूद विभिन्न जगहों पर लोगों ने कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन किया। जम्मू क्षेत्र के कर्फ्यू वाले जिलों में सेना के फ्लैग मार्च के बाद भी प्रदर्शन हो रहे हैं।
कई बार तो पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच संघर्ष सेना के हस्तक्षेप के कारण टल गया। प्रदर्शनकारियों ने घगवाल में जम्मू-पठानकोट रेललाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
हालांकि जम्मू में सुबह पांच बजे से आठ बजे तथा उधमपुर में सुबह सात बजे से दस बजे तक कर्फ्यू में छूट के दौरान स्थिति सामान्य रहीं। सांबा जिले में कहीं कोई छूट नहीं दी गई। कल जिले में प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गयी थी।
उधर
जम्मू
बंद
के
कारण
जम्मू
क्षेत्र
में
आवश्यक
वस्तुओं
की
भारी
कमी
हो
गयी
है।एक
गृहणी
स्वर्ण
लता
ने
बताया
कि
प्रदर्शन
और
कर्फ्यू
के
चलते
पिछले
13
दिनों
में
दूध,
सब्जियां
और
आटा
जैसी
आवश्यक
वस्तुएं
भी
नहीं
खरीद
पाईं।