साड़ी पहनने पर खानी पड़ सकती है जेल की हवा
जोहानसबर्ग, 6 अगस्त (आईएएनएस)। नाइजीरिया में विचाराधीन एक विधेयक ने यदि कानून की शक्ल अख्तियार की, तो साड़ी पहनने वाली महिलाओं की खर नहीं। शरीर के मध्य हिस्से के वस्त्रों से ढका नहीं होने पर उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
जोहानसबर्ग, 6 अगस्त (आईएएनएस)। नाइजीरिया में विचाराधीन एक विधेयक ने यदि कानून की शक्ल अख्तियार की, तो साड़ी पहनने वाली महिलाओं की खर नहीं। शरीर के मध्य हिस्से के वस्त्रों से ढका नहीं होने पर उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
सिर्फ साड़ी पहनने वाली महिलाएं ही नहीं, तौलिया लपेट कर टहलने वाले पर्यटक और परंपरागत परिधान पहनने वाली नाइजीरियाई महिलाओं को शरीर के मध्य हिस्से के उधड़ा होने की वजह से ना सिर्फ उनको तीन महीने की जेल हो सकती है, बल्कि उन पर 100 डालर का जुर्माना भी ठोका जा सकता है।
इस प्रस्तावित कानून पर महिला संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। सीनेटर एमे उफ्त इकाएत्ते द्वारा पेश किए गए इस विधेयक का मुस्लिम नेता समर्थन कर रहे हैं।
विधेयक के समर्थकों का कहना है कि नग्नता से भ्रष्टाचार फैलता है। मीडिया 24 के अनुसार इस विधेयक के समर्थक मुस्लिम संगठन इशाक अकिनतोला का कहना है कि नाइजीरियाई लोग भ्रष्टचार का विरोध कर रहे हैं। हमारे बहुत से नेता, जिनमें ज्यादातर पुरूष हैं, लंदन, रोम और न्यूयार्क में विशाल भवन बनवाते हैं, ताकि वह पैसा खर्च सकें और इन विशाल भवनों में महिलाओं को छुपा सकें। संगठन का कहना है कि कम कपड़े पहनने वाली महिलाएं पुरूषों को उकसाती हैं और वे हर बार ऐसी महिलाओं के हाथों गुमराह होते हैं।
दूसरी ओर महिला अधिकार संगठनों ने इस विधेयक को हास्यास्पद करार देने के साथ ही इस बात पर चिंता जाहिर की है कि प्रतिनिधि सभा संभवत: इसे पारित कर सकती है, क्योंकि असेंबली में इस पर दो बार विचार हो चुका है।
एक प्रमुख महिला संगठन ने आशंका जताई है कि इस कानून के पारित होते ही देश में चौदह वर्ष तक की किशोरियों को सींखचों के पीछे पहुंचना पड़ सकता है। इस देश में वैसे ही महिलाओं से पुलिस आए दिन बदसुलूकी करती है।
महिला संगठनों ने चेताते हुए कहा है कि इस कानून का दुरूपयोग भी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*