मनोज कुमार को राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण
भोपाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज कुमार को सोमवार को खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया गया। मनोज कुमार को मध्य प्रदेश के संस्कृति एवं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने सम्मान स्वरूप दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मनोज कुमार ने इस राशि को गरीब और असहाय बच्चों के कल्याण पर खर्च करने की घोषणा की।
फिल्म जगत के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्म दिन पर उनकी जन्म स्थली खंडवा में विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है और इस मौके पर सिने जगत की एक हस्ती को किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष का यह सम्मान मनोज कुमार को दिया गया। इस मौके शर्मा ने मनोज कुमार के नाम पर एक लाख रुपये का पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार सही अथरे में भारत कुमार हैं जिन्होंने भारतीयता की अलख जगाने में अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर मनोज कुमार ने किशोर कुमार को याद करते हुए कहा कि आज वे उनकी जन्म स्थली पर बैठकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। समारोह में संगीत निर्देशक बप्पी लहरी ने अपने दल के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।