खान के संस्मरणों पर पाक पसोपेश में

Aq Khan
न्यूयार्क, 4 अगस्तः अफगानिस्तान की सीमा से सटे कबाइली क्षेत्रों में आतंकवादियों को नियंत्रित करने में नाकाम रहने पर पहले से ही दबाव में आ चुकी पाकिस्तान सरकार अब देश के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान के संस्मरणों के प्रकाशन को लेकर पसोपेश में पड़ गयी है।

न्यूजवीक के अनुसार इस पुस्तक में और भी ज्यादा बुरी खबरों का उल्लेख हो सकता है और अधिकारियों को डर है कि खान इसमें देश की परमाणु क्षमता से जुड़ी गोपनीय जानकारी का खुलासा कर सकते हैं।

खान वर्तमान में नजरबंद हैं। परमाणु प्रसार तंत्र में शामिल होने की बात स्वीकार करने के बाद फरवरी 2004 में उन्हें हिरासत में लिया गया था।
हाल ही में दिये गये साक्षात्कारों में खान हालांकि पूर्व में कबूल किये गये आरोपों से मुकर गये हैं।

उनका दावा है कि सेना भी उत्तर कोरिया भेजी जा रही परमाणु संवर्धन सामग्री की बात से अवगत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+