नेपाल की मदद जारी रखेगा भारत

अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान सिंह ने कोइराला से कहा कि वह नेपाल द्वारा संविधान सभा का चुनाव 10 अप्रैल को कराने समेत लोकतंत्र की ओर बढ़ने के लिए उठाए गए कदमों से प्रभावित हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल को लोकतंत्र की ओर बढ़ने में भारत से लगातार समर्थन मिलता रहेगा।
दक्षेस शिखर सम्मेलन में नेपाल का प्रतिनिधित्व कोइराला के करने पर विवाद पैदा हो गया था।
राष्ट्रपति रामबरन यादव की बजाय देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करने पर माओवादियों और सीपीएन यूएमएल दोनों ने आपत्ति जताई थी।
कोइराला ने देश के घटनाक्रम के बारे में संभवतः सिंह को जानकारी दी।माओवादियों और सीपीएन यूएमएल ने बाद में कोइराला के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पर सहमति जताई जब उन्होंने इस मुद्दे पर पहले से उनके साथ विचार विमर्श नहीं करने के लिए माफी मांगी।


Click it and Unblock the Notifications