जल्द आयेगा 10 रुपए का सिक्का

सरकारी टकसाल के एक अधिकारी के मुताबिक दस रुपये के इस सिक्के का व्यास दो रुपये के सिक्के से ज्यादा होगा। इस सिक्के का वजन आठ ग्राम और इसका व्यास 28 मिलीमीटर होगा।
नोएडा स्थित टकसाल में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर पिछले सात महीनों से 10 रुपये के सिक्के ढाले जा रहे हैं। अब तक यहां सात करोड़ रुपये मूल्य के सिक्के तैयार किये जा चुके हैं।
दस रुपये के नये सिक्के की डिजाइन अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजायन ने तैयार किया है। ये सिक्के कोलकाता, सैफाबाद, मुंबई, हैदराबाद और नोएडा में बनाये जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications