अमरनाथ बंद पांच दिन के लिए बढ़ा

Jammu
जम्मू, 4 अगस्तः श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड से भूमि वापस लिए जाने के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रही अमरनाथ संघर्ष समिति ने आज जम्मू बंद की अवधि पांच दिन के लिए और बढ़ा दी तथा राज्य प्रशासन पर दमनकारी कदम उठाने और मीडिया की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

समिति के संयोजक लीला करण शर्मा ने कहा "हमने राज्यपाल को हटाए जाने तथा अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन वापस दिए जाने की मांग को लेकर जम्मू बंद पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है।"

राज्यपाल की निन्दा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रदर्शनकारियों और मीडिया को दबाने के लिए दमन की कार्रवाई कर रहा है लेकिन हम तानाशाही मनोवृत्ति के सामने नहीं झुकेंगे और अपनी मांगों पर कायम रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+